Tuesday, October 20th, 2026

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तक पहुंचेगी कांग्रेस, तीस हजार परिवार को जोड़ने की तैयारी

भोपाल  
प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने इसके लिए रोड मैप तैयार किया है। जिसमें यह सामने आया कि प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 30 हजार उत्तराधिकारी परिवार हैं।

कांग्रेस ने तय किया है कि इस संबंध में एक प्रकोष्ठ का गठन किया  जाएगा। इस प्रकोष्ठ के लोग स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के परिजनों तक पहुंचेंगे। इनसे कांग्रेस के लेकर बात करेंगे। उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस के नेता इनकी परेशानियां भी जानेंगे। कांग्रेस ने एक डाटा भी ऐसे परिवारों का बनाया है। जिसके जरिए यह पता चला है कि प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार है।

कांग्रेस को उम्मीद है कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार पहले से ही कांग्रेस की संस्कारों से जुड़े हुए और वह बहुलतावादी सर्व समाज के समर्थक हैं। इसलिए कांग्रेस को इन परिवार को अपनी पार्टी से जोड़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करना होगी। इसके साथ ही कांग्रेस इन लोगों को अपने साथ लेकर उनकी समस्याओं को हल करवाने के लिए सरकार से मांग भी करेगी।

 

#स्वतंत्रता सेनानि#कांग्रेस

Source : Agency

पाठको की राय